फ्लाइट रांची से दिल्ली जा रही थी,फ्लाइट में 6 महीने के मासूम जो जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित है, इसकी की जान बचा के लिए झारखंड के IAS अधिकारी को झारखण्ड राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को शनिवार को इस के लिए उनको सम्मानित किया।
डॉ. कुलकर्णी ने बताया कि, ” बच्चे मां रो रही थी क्योंकि बच्चा सांस लेने के लिए हांफ रहा था। डॉ. मोजम्मिल और मैंने बच्चे की देखभाल की। वयस्कों के लिए बने मास्क के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई क्योंकि कोई शिशु मास्क या कैनुला उपलब्ध नहीं था।” फिर हमने “जब मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की, तो पाया कि बच्चा जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित था। ” उन्होंने कहा कि ड्रग्स किट से इंजेक्शन थियोफाइलिन दिया गया था। उनके कहा, माता-पिता इंजेक्शन डेक्सोना ले रहे थे, जो बाद में बहुत मददगार साबित हुआ। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद बच्चे में सुधार के कुछ लक्षण दिखा।
उड़ान के बीस मिनट बाद, विमान चालक दल के द्वारा संकटग्रस्त बच्चे के लिए विमान में किसी डॉक्टर से चिकित्सा सहायता की मांग करते हुए एक आपातकालीन घोषणा की थी। कुलकर्णी और रांची सदर अस्पताल के डॉ. मोजम्मिल फिरोज बच्चे को बचाने के लिए आगे आए।