Go Back
Go to Home
झारखंडसरकारी योजना

झारखंड के किसानों का कर्ज होगा माफ,4 लाख किसानों को बड़ी राहत!

By newsjharkhand
2 years ago
4 Min Read
Share
SHARE

झारखंड सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसने लाखों किसानों के आर्थिक दुखों को कम करने में मदद की है। इस निर्णय के तहत, सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ करने का फैसला किया है, जिससे किसानों को आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी और उन्हें अपनी खेती में फिर से नए जज्बे से काम करने का मौका मिलेगा।

Contents
1700 करोड़ का कर्ज होगा माफसिर्फ 34,700 किसानों ने ही दिया आवेदन  31 मार्च 2023 को कट ऑफ डेट

भारत में किसानों की भूमि और खेती उनकी आर्थिक सुरक्षा का मुख्य स्रोत हैं। हालांकि, अनियमित मौसम परिस्थितियों और अन्य कई कारणों से किसानों को अक्सर आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर भारी बरसात के कारण किसानों की हानि होती है, जिससे उनके कर्ज और बढ़ जाते हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी कठिन हो जाती है।

सरकार ने इस समस्या को समझते हुए किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। किसानों के कर्ज को माफ करने से, उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का अवसर मिलेगा और वे नए उत्साह और उम्मीद के साथ अपनी खेती को आगे बढ़ा सकेंगे।

1700 करोड़ का कर्ज होगा माफ

झारखंड सरकार किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ देने पर विचार कर रही है। दरअसल ‘झारखंड कृषि ऋण माफी योजना’ का लाभ लेने के लिए कम किसान आने लगे हैं। किसानों की कम संख्या को देखते हुए अब कृषि विभाग अब नॉन परफॉर्मिंग ऐसेट (एनपीए) घोषित खाताधारी को ऋण माफी योजना का लाभ देने का मन बना रहा है। ऐसे किसानों की करीब चार लाख की संख्या आंकी गई है।

योजना को शुरू करने को लेकर बैंक अधिकारियों की कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी हो गई है। बैंक के अधिकारियों ने कहा है कि इस पर स्थानीय स्तर से निर्णय नहीं हो सकता है। इसके लिए बोर्ड स्तर से निर्णय लेना होगा। इसके लिए दूसरे राज्यों के मॉडल को अपनाया जा सकता है। 

सिर्फ 34,700 किसानों ने ही दिया आवेदन 


चालू
वित्तीय वर्ष में मात्र 34,700 किसानों ने ही ऋण माफी के लिए आवेदन किया है। बीते वित्तीय वर्ष तक 4.14 लाख से अधिक किसानों का ऋण माफ हो चुका है। इस पर राज्य सरकार करीब 1818 करोड़ से अधिक खर्च कर चुकी है। बता दें कि राज्य सरकार राज्य के एनपीए खाताधारी किसानों को कर्नाटक मॉडल पर ऋण माफ करने की योजना पर बात कर रही है।

इसमें किसानों की हिस्सेदारी भी रहेगी। कर्नाटक में ऋण की राशि का 25 फीसदी बैंक, 50 फीसदी सरकार तथा 25 फीसदी लाभुक को वहन करना होता है. ऐसा करने पर किसान को पहले अपनी हिस्सेदारी देकर खाते को एनपीए से हटाना होगा.

 31 मार्च 2023 को कट ऑफ डेट

 राज्य सरकार ने अगर एनपीए खाताधारी किसानों का ऋण माफ किया, तो करीब चार लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इन पर करीब 1700 करोड़ रुपये ऋण का बकाया है। योजना के तहत किसानों का औसत करीब 50 हजार रुपये माफ होगा। राज्य सरकार इसके लिए 31 मार्च 2023 को कट ऑफ डेट रख सकती है। तीन साल तक ऋण का पैसा नहीं देनेवाले किसानों के खाते को बैंकों ने एनपीए में डाल दिया है।

More Read

Gold Silver Price Today: कुछ दिनो से सोना-चांदी के रेट में आयी भारी गिरावट, जानें Jharkhand का रेट क्या?
Maiya Samman Yojana 1st Installment Release :मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली ₹1000 की किस्त जारी, ऐसे जानें पेमेंट स्टेटस
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024 : झारखंड राज्य की महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रूपये, जल्दी भरे आवेदन फॉर्म

इससे कोई लेन-देन नहीं होता है। ऋण माफी स्कीम का लाभ सबसे अधिक पलामू के किसानों ने लिया है। वहां किसानों को 158.70 करोड़ माफ किया गया है। सबसे कम 24.50 करोड़ ऋण माफी का लाभ सिमडेगा के किसानों ने लिया है. रांची के किसानों का 112.93 करोड़ ऋण माफ किया गया है।

TAGGED:creditfarmerjharkhand governmentjharkhandsarkar
Share This Article
Facebook Flipboard Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Abua Awas Yojana 2nd Installment : अबुआ आवास योजना की दूसरी किस्त जल्द: जानें पूरी जानकारी

11 months ago

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana 2024– Online Apply, Eligibility Criteria, Benefits, Documents & Application Status

12 months ago

Post Office Scheme: दिवाली पर पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर कुछ महीनों में पैसे डबल

2 years ago

PM Kusum Yojana Jharkhand : झारखंड सोलर पंप योजना 2024, झारखंड में किफायती सौर ऊर्जा से चलने वाली सिंचाई के लिए आवेदन करें

9 months ago
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up