Go Back
Go to Home
जॉब-एजुकेशनझारखंड

JSSC Admit Card: 12 जून से झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड Direct Link से

By newsjharkhand
12 months ago
3 Min Read
Share
SHARE
Hemant Soren

JSSC Admit Card: JSSC ने असिस्टेंट टीचरों की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Contents
JSSC Admit Card: इन जगहों में होने वाला है, भर्तीकैटिगरी के बारे में बात करें तोगैर पारा शिक्षक के पद के लिएकितना मिलेगा वेतन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने 26,001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया है। पहली से पांचवीं कक्षा के इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की परीक्षा 12 जून से और छठी से आठवीं के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों की परीक्षा 23 जून से होगी। परीक्षा केंद्र रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम में बनाए जाएंगे। अलग-अलग पेपर्स के लिए अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी होंगे। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि परीक्षा केंद्र की जानकारी एक सप्ताह पहले मिलेगी।

JSSC Admit Card:परीक्षा की तारीख से पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जबकि परीक्षा केंद्र की जानकारी एक सप्ताह पहले उपलब्ध होगी। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सहायक आचार्य पद के लिए अब तक केवल हिंदी विषय की परीक्षा हुई है, जबकि अन्य विषयों की परीक्षाएं लोकसभा चुनाव के कारण स्थगित कर दी गई थीं। चुनाव समाप्त होने के बाद, शेष परीक्षाएं जल्द ही पूरी की जाएंगी।

Top 7 Best Personal Loan App in India

JSSC Admit Card: इन जगहों में होने वाला है, भर्ती

  • गढ़वा- 962 पद
  • साहिबगंज-914 पद
  • लातेहार- 810 पद
  • जामताड़ा- 809 पद
  • पाकुड़ -716 पद
  • सिमडेगा 593 पद
  • खूंटी -572 पद
  • कोडरमा- 528 पद
  • रामगढ़- 419 पद
  • लोहरदगा- 399 पद
  • पलामू में- 2403 पद
  • गिरिडीह में- 2338 पद
  • दुमका में-1662 पद
  • रांची में-1435 पद
  • प सिंहभूम में-1372 पद
  • देवघर में 1352 पद
  • चतरा- 1282 पद
  • सरायकेला- 1161 पद
  • पू सिंहभूम- 1109
  • धनबाद-1105 पद
  • गोड्डा-1061 पद
  • गुमला-1039 पद
  • हजारीबाग-984 पद
  • बोकारो- 968 पद

कैटिगरी के बारे में बात करें तो

  • आरक्षित पद के लिए- 12,868
  • क्लास 1 से 5वीं तक के लिए – 5469
  • क्लास 6 से 8वीं के लिए – 7399

गैर पारा शिक्षक के पद के लिए

  • आरक्षित पद के लिए – 13,133
  • क्लास 1 से 5वीं के लिए- 5531
  • छठी से 8वीं के लिए – 7602

कितना मिलेगा वेतन

  • इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का वेतन 25,500 से 81,100 रुपये होगा।
  • स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों का वेतन 29,200 से 92,300 रुपये के बीच होगा।
  • पहली से पांचवीं कक्षा के सहायक आचार्यों को 39,000 से 44,356 रुपये
  • और छठी से आठवीं कक्षा के सहायक आचार्यों को 45,092 से 50,270 रुपये का वेतन मिलेगा।
TAGGED:JSSCJSSC Admit Card
Share This Article
Facebook Flipboard Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

27 अक्टूबर से रांची में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप, सीएम ने अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश

2 years ago

मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के माध्यम से झारखंड के महिलाओं को मिलेगा₹1000 हर महीना

11 months ago

दुर्गा पूजा तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना,आज भी कई इलाकों में बारिश

2 years ago

JSSC News: सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, परीक्षा में वे 3033 अभ्यर्थी भी शामिल हो

12 months ago
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up