Small Savings Scheme Interest Rate: नए साल से आपको पहले ही, केंद्र सरकार ने Small Savings Scheme में पैसे लगाने वाले सामान्य निवेशकों को एक बड़ा तोहफा प्रदान किया है। जनवरी-मार्च 2024 के लिए, सरकार ने कुछ Small Savings Scheme पर और अधिक ब्याज प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके परिणामस्वरूप, इन instruments पर ब्याज की दरों में लगातार छठे तिमाही में वृद्धि हुई है। इसी चीज को हम इस आर्टिकल के अंदर बात करने वाले हैं।
Small Savings Scheme की बात करे तो भारत सरकार के द्वारा इसके ब्याज दर को बढ़ाया जाता है और यह सरकार पर ही निर्भर करता है।
Small Savings Scheme Interest Rate: नए साल से पहले, केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं में पैसे लगाने वाले आम निवेशकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने जनवरी-मार्च 2024 के लिए दो स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर और अधिक ब्याज देने का निर्णय लिया है। इस तरह, इन इंस्ट्रूमेंट्स पर ब्याज दरों में लगातार छठे तिमाही में वृद्धि की गई है। वित्त मंत्रालय ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है।
read more: इस महत्वपूर्ण कार्य को 31 दिसंबर 2023 से पहले ही पूरा करें, बाद में सरकार मौका नहीं देगी!
इस नोटिफिकेशन के अनुसार, तीन साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर ब्याज दर को 10 बेसिस प्वाइंट्स, यानी 0.10 फीसदी, बढ़ाकर 7.0 फीसदी से 7.1 फीसदी कर दिया गया है। वही पर देखे तो सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम की भी ब्याज दर मार्च तिमाही के लिए 20 बेसिस प्वाइंट्स, यानी की 0.20 फीसदी, बढ़ाकर 8 फीसदी से 8.2 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा जान की PPF, KVP और NSC समेत अन्य स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
पीपीएफ के ब्याज में अंतिम बदलाव अप्रैल-जून 2020 में किया गया था, जिसमें 7.9 प्रतिशत से 7.1 प्रतिशत की दिग्गजी हुई थी। इसके अलावा, पिछली बार केंद्र सरकार ने पांच साल की आरडी स्कीम में कोई परिवर्तन नहीं किया था। आज के ऐलान से पहले, केंद्र सरकार की Small Savings Scheme Interest Rate 4 प्रतिशत से लेकर 8.2 प्रतिशत तक थीं।
Small Savings Scheme Interest Rate
- पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के लिए ब्याज दर 4 प्रतिशत।
- एक साल की टाइम डिपॉजिट की ब्याज दर 6.9 प्रतिशत।
- 2 साल की टाइम डिपॉजिट ब्याज दर 7.0 प्रतिशत।
- 3 साल की टाइम डिपॉजिट ब्याज दर 7.1 प्रतिशत।
- 5 साल की टाइम डिपॉजिट का ब्याज 7.5 प्रतिशत।
- 5 साल की RD स्कीम का ब्याज 6.7 प्रतिशत।
- राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) का ब्याज 7.7 प्रतिशत।
- किसान विकास पत्र का ब्याज 7.5 प्रतिशत।
- सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) का ब्याज 7.1 प्रतिशत।
- सुकन्या समृद्धि खाता (SSY) का ब्याज 8.2 प्रतिशत।
- वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSSY) का ब्याज 8.2 प्रतिशत।
- मासिक आय खाता का ब्याज 7.4 प्रतिशत।
Small Savings Scheme Interest Rate कैसे तय होती हैं
Small Savings Scheme के लिए ब्याज की दरें सरकार निर्धारित करती है, लेकिन इन योजनाओं का ब्याज उसी समय के सिक्योरिटीज की यील्ड्स से आधारित होता है। जब यील्ड बढ़ता या कम होता है, तो छोटी बचत योजनाओं के ब्याज की दरें भी उसी क्रम में परिवर्तित होती हैं। इन योजनाओं के ब्याज की दरें प्रति तिमाही निर्धारित की जाती हैं।